सारण व् तिरहुत आयुक्तों की संयुक्त बैठक में चुनाव एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चर्चा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन एवं कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान कार्यक्रमों के एक साथ आयोजित किए जाने के कारण सारण एवं वैशाली जिलों के यातायात प्रबंधन को पूर्ण रूप से सुदृढ करने, विधि व्यवस्था का संधारण आदि को लेकर सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन तथा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक नवंबर को बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक सारण जिला के हद में नगर परिषद सोनपुर के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में सोनपुर मेला तथा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण तथा अन्य कार्यों के सफलतापूर्वक संचालन के परिप्रेक्ष्य में एवं सारण तथा वैशाली जिले द्वारा कराए जा रहे कार्यों के समन्वय बिंदुओं पर मंथन किया गया।
आमजनों के आवागमन की सुविधा, सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, गंडक नदी में एसडीआरएफ एवं नाव/गोताखोर की प्रतिनियुक्ति के संबंध में अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन एवं कार्तिक पूर्णिमा गंगा – स्नान दोनों कार्यक्रमों के एक साथ आयोजित किए जाने के कारण दोनों जिलों के यातायात प्रबंधन को पूर्ण रूप से सुदृढ करने, विधि व्यवस्था का संधारण, आमजनों के आवागमन की सुविधा, सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में सारण जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर व वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर एवं दोनों जिलों के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply