Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल में 13 जुलाई को शामिल होंगे जोधन नायक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में वे आगामी 13 जुलाई को हजारों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होंगे।

नायक ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव और राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति में शामिल होकर राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नायक ने यह भी बताया कि झारखंड के सभी जिला से उनके समर्थक राजद में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय राॅंची आयेंगे। जिनका नेतृत्व अलग-अलग जिला के स्थानीय नेतागण करेंगे।

बताया कि बोकारो जिला से उनके साथ संतोष साव, हजारीबाग जिला से कुंज बिहारी साव, राम विलास साव, पूर्व मुखिया नन्दलाल साव और रणधीर कुमार साहू, चतरा जिला से संजय कुमार स्नेही, अशोक कुमार डोम, शम्भु प्रजापति और मुरारी साव, लातेहार जिला से राजु रंजन प्रसाद और बलराम प्रसाद साहू, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला से मनोज गुप्ता, गिरिडीह जिला से भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, शिव शंकर साहू और तारीक साव, पलामु जिला से अशोक प्रसाद साहू और रामप्रसाद साहू पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला से शशिकांत ठाकुर, आदि।

राँची जिला से हिरालाल साहू और आर्यन कुमार सागर, साहेबगंज जिला से इन्द्रदेव मंडल और सुनील साह, धनबाद जिला से अशोक साव, गोड्डा जिला से जय प्रकाश दास, गढ़वा जिला से प्रदीप गुप्ता और राम भजन गुप्ता, खूँटी जिला से साहू संतोष राम, फागू साहू, सरायकेला जिला से प्रमोद कुमार साहू और सवेन्द्र गोराईं, दुमका जिला से उपेन्द्र मंडल, लोहरदगा जिला से मो. क्यूम अंसारी, रामगढ़ जिला से राजेश प्रसाद, जामताड़ा जिला से धनेश्वर मंडल, सिमडेगा जिला से दिलमोहन साहू, देवघर जिला से रामप्रसाद मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में समर्थकों का आगामी 13 जुलाई को जुटान होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *