Advertisement

तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने जोधन नायक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्रीशिव स्वास्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बोकारो जिला के हद में बेरमो रहिवासी जोधन नायक को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष है। इसके लिए नायक ने 20 अप्रैल को एक भेंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू के प्रति आभार प्रकट किया। साथ हीं उन्होंने कहा कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गये नये दायित्वों का निर्वहन करने मे खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि तेली साहू समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करनेवालो में श्रीशिव स्वस्थय एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुनेश्वर साहू के अलावे झारखंड के विभिन्न जिला एवं विधानसभा से अनिल गुप्ता, विनोद कुमार साव, सुदामा साव, सुरेश साव, दीपक कुमार, विकास साव, लोकहित अधिकार पार्टी के बोकारो जिला संयोजक संतोष साव समेत दर्जनों जानने वाले शामिल हैं। इसके अलावा कई समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए फोन एवं घर आना जाना शुरू कर दिए। खुशी की लहर से खासतौर पर बेरमो बोकारो जिले में रह रहे समाज में देखी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *