Advertisement

टाटा स्टील मीडिया मैत्री कप क्रिकेट में जोड़ा मीडिया चैंपियन ने कोइड़ा को हराया

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा प्रखंड स्थित टाटा स्टील लिमिटेड अनुकूल द्वारा मीडिया मैत्री कप क्रिकेट का आयोजन किया गया।

आयोजित एक दिवसीय एशिया मीडिया फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 फरवरी को जोड़ा स्थित सेंट्रल खेल मैदान में किया गया था। कुल 6 टीमों के साथ आयोजित इस नाइट एंड नाइट टूर्नामेंट में जोड़ा मीडिया टीम ने कोइड़ा टीम को हारकर चैंपियन बना।

उक्त मीडिया मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टाटा स्टील (ओएमक्यू) के मुख्य संपादक अतुल भट्नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि टाटा स्टील के जोड़ा प्रमुख राजेश कुमार, कलामंग और मिहालपाड़ा परियोजना प्रमुख दीपक बेहरा, नीलांचल स्टील कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रमुख राहुल किशोर व् अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रोमांचक फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोइड़ा की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जोड़ा टीम ने टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजयी लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा।

इस रात्रिकालीन मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच
जोड़ा टीम के समीर कुमार दास, मनिन्द्र सुंदर बारिक एवं कोइड़ा टीम के पप्पू पान को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोइड़ा टीम के आकाश शर्मा रहे। जबकि, जोड़ा टीम के कप्तान दीपक सत्पथी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। यहां उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने इस मैच का भरपूर लुत्फ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *