Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में पुनः 17 मई को जॉब प्लेसमेंट का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्लेसमेंट सेल एवं कैरियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान द्वारा आगामी 17 मई को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से किया जाएगा।

उक्त प्लेसमेंट में कॉलेज के कला, वाणिज्य और विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों, छह सत्र के छात्र छात्राओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। एनआईआईटी फाउंडेशन नई दिल्ली के अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि कंपनी इसमें भाग ले रही है। इसमें शामिल होने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी सर्टिफिकेट और बायो डाटा लेकर छात्र छात्राओं को बुलाया गया है।

के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कॉलेज द्वारा लगातार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर छात्र छात्राओं को रोजगार परक बनाया जा रहा है। प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट सेल अपने कैरियर बनाने के लिए बार बार मौका दे रही है।

कैरियर काउंसलिंग सेल कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि युवाओं का समग्र व्यक्तित्व निर्माण के. बी. कॉलेज बेरमो की ओर से किया जा रहा है। मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, रविंद्र कुमार दास, सदन राम आदि ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आने वाली कंपनी को साधुवाद देते हुए कहा कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर बेरमो कोयलांचल का नाम जॉब के क्षेत्र में भी ले जाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *