Advertisement

मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन सुगम बनाना झामुमो की गारंटी-तबारक खान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कोल्हान प्रमंडल के वीर भूमि नोवामुंडी अजाद बस्ती में झामुमों के वरीय नेता मो. तबारक खान की अध्यक्षता एवं जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के नेतृत्व में 8 मई को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी का जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इसमें खासतौर से नोवामुंडी 20 सूत्री सन्यासी राम, अल्पसंख्यक समाजसेवी यूसुफ, नौशाद अख्तर, दलित समाज के सचिव नितेश कुमार करुवा व अन्य तमाम स्थानीय महिला, पुरुष, युवा व् बच्चे मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर झामुमों के वरीय नेता मो. तबारक खान ने कहा कि जोबा के पति देवेंद्र माझी वर्ष 1980 से लेकर 1990 तक विधायक रहे थे। साम्यवादी विचारधारा के समर्थक देवेन्द्र माझी ने अपनी जिंदगी में जनप्रतिनिधियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया।

उनके आर्दशों को अपनाकर जोबा मांझी लगातार संघर्ष कर आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन सुगम बनाना ये है झामुमो की गारंटी।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि कोड़ा दंपति को हमने 20 सालों से लगातार देखा है। इस बार बदलाव की घड़ी आ चुकी है। इस बार भारी से भारी मतों से जोबा माझी को विजय बनाना एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में उनकी पार्टी नंबर दो संख्या पर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *