सड़क मरम्मती टेंडर 15 दिनों में नहीं तो बीएंडके का होगा चक्का जाम-दीपक महतो
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया के रिजेक्ट कोल ट्रांसपोर्टिंग से जर्जर बालू बैंकर-अंबेडकर कॉलोनी सड़क मरम्मती की मांग को लेकर 25 अगस्त को झामुमो फुसरो नगर समिति ने बीएंडके जीएम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। नेतृत्व झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो एवं संचालन नगर सचिव महताब खान ने किया। साथ ही उन्होंने 15 दिनों के अंदर सड़क मरम्मती का टेंडर नहीं निकाले जाने पर बीएंडके क्षेत्र का चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण डेढ वर्ष बाद भी नहीं हुआ है। आज उक्त सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इसका मुख्य कारण बालू बैंकर से रिजेक्ट कोल का ट्रांसपोर्टिंग होना है। कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण कई जगह गड्ढों में पानी जमा रहता है। जिस कारण स्कूली बच्चे, राहगीरों, कॉलोनी वासियों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस सड़क से अंगवाली, छप्परडीह, बालू बैंकर, सिंगारबेडा, भोलानगर, रेहवाघाट, अंबेडकर कॉलोनी के हजारों रहिवासी फुसरो, पुराना बीडीओ आफिस, करगली गेट आना जाना करते हैं। इसके बावजूद इस सड़क का हाल बदहाल है। जिसके कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है। कहा कि यदि बीएंडके प्रबंधन जल्द सड़क की मरम्मती नहीं करवाती है तो एरिया का चक्का जाम किया जायेगा।
मौके पर उपस्थित झामुमो बुद्धीजीवी मोर्चा बोकारो नगर उपाध्यक्ष गोविंद रजक, नगर उपाध्यक्ष टेकनरायण महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, दीपक गुप्ता, राम अवतार सिंह, हरिनारायण सिंह, विक्की कुमार, रणधीर राम, अमरदीप कुमार, मो. जमील अंसारी, बसंती देवी, सोनी देवी, शमसुद्दीन खान, जितेंद्र कुमार सिंह, हर्ष कुमार, संजय रजक, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार महतो, रवि कुमार महतो, हीरू सिंह, मुकेश कर्मकार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार यादव, प्रकाश नायक, मुन्ना उरांव, दीपक गुप्ता, रंजीत महतो आदि ने विरोध जताया।
![]()













Leave a Reply