झारखंड में बाहरी नहीं बल्कि झारखंडी करेगे राज्य का फैसला-विधायक
एस. पी. सक्सेना/गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड युवा मोर्चा गिरिडीह जिला सम्मेलन सह कार्यशाला बीते 21 सितंबर को शहर के उत्सव उपवन होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन सह कार्यशाला में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सम्मेलन में विधायक सोनू ने भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और परिवर्तन यात्रा के बहाने भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसी जाति और धर्म से झारखंड नही चलने वाला। बल्कि झारखंड सिर्फ झारखंडियत से चलेगा।
हालांकि जेएमएम युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक सोनू ने कहा कि झारखंड सिर्फ झारखंडियो के लिए है। जो बाहरी यहां आ रहे है उनकी नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक हेमंत सरकार सिर्फ झारखंडी जनमानस के अधिकार के लिए लड़ाई लड़े और उनके अधिकार के लिए सरकार में रहे।
सदर विधायक सोनू ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हे बताना चाहिए कि झारखंड की कौन सी सीमा बांग्लादेश से सटा है। सिर्फ जनता को बरगलाने वाले बात न करे गृह मंत्री। वो खुद गुजरात से आते हैं। अपने गुजरात की चिंता करे। नही तो आने वाले दिनों में जेएमएम के युवा हेमंत सरकार बनते ही अमित शाह को भी वापस भेज देगी।
कहा कि झारखंड में जाति धर्म देखकर जेएमएम ने कभी शासन नही किया। उसे सिर्फ झारखंडियों के अधिकार से मतलब है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सदर विधायक सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार बनाने के लिए जेएमएम के युवा साथी तैयार रहे।
इधर युवा मोर्चा सम्मेलन सह कार्यशाला को जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन ने भी संबोधित किया, जबकि सम्मेलन में युवा मोर्चा के दिलीप मंडल, अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, महिला मोर्चा की प्रमिला मेहरा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply