रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधायक व् झारखंड सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के पुत्र विनय कपूर झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये है। एक साल पूर्व राजनीति में कदम रखने के वाले कपूर को पार्टी में पहली बार जिम्मेवारी मिली है।
वहीं कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी को झामुमो महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पेटरवार रहिवासी राकेश सेठी को व्यावसायिक मोर्चा का जिलाध्यक्ष तो खैराचातर रहिवासी मिथलेश जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में कसमार के गर्री रहिवासी मो. शेरे आलम को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंडीपुर रहिवासी रमेश वर्मा व कुरको रहिवासी बिनोद बिहारी महतो को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कसमार रहिवासी नंदकिशोर कपरदार छात्र मोर्चा बोकारो जिला संगठन सचिव बनाये गये हैं। कसमार प्रखंड के हद में सोनपुरा रहिवासी जयप्रकाश हांसदा को क्रीड़ा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने बोकारो जिला, बोकारो महानगर समिति, चास नगर समिति, फुसरो नगर समिति के विभिन्न वर्ग संगठनों व ईकाईयों का गठन संबंधी सूचि जारी कर दी है।
![]()













Leave a Reply