Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी सुप्रीमो शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में 7 अगस्त को झामुमो सुप्रीमो सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो, बोकारो महानगर उपाध्यक्ष भोलू खान, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, उपाध्यक्ष टेक नारायण महतो, सचिव महताब खान, सह सचिव राजेश राम सुपन, विरेन्द्र महतो, मुन्ना उरांव, जितेंद्र नायक, रोहित कुमार, हर्ष तुरी, सोनु खान, हरीनारायण सिंह, दीपक गुप्ता, रणधीर राम, जेसीएमयू बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष बन्नू महतो, सचिव पंकज महतो, बिंदेश्वर रविदास, सचिव जयंत मेहता, आनंद सोनी, समीर साहब, सोहन लाल मांझी, गोपाल गुप्ता आदि ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के जनक एवं दलित, आदिवासी, पिछड़ा, शोषितों के अधिकार, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा और महाजनी प्रथा को लेकर आन्दोलनकारी रहे।
झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य मनोहर मुर्मू ने एक विशेष भेंट में कहा कि दिशोम गुरु एक आदर्श, सामाजिक समरसता के प्रतीक और सभी को साथ लेकर चलनेवाले आदिवासियों के धरोहर थे। उनके निधन ने खासकर मुझे अंदर तक तोड़ दिया है। उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *