Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 47वाँ जन्म दिन मनाया

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 47 वें जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विष्णुगढ़ प्रखंड समिति के द्वारा धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं केक काटे।

झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी एवं प्रखंड सचिव संजय प्रजापति के नेतृत्व में, झामुमो प्रखंड आवासीय कार्यालय ब्लॉक रोड स्थित बिष्णुगढ़ में केक काट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तस्वीर पर केक खिलाकर जन्म दिन मनाया गया।

मौके पर वरिष्ठ झामुमो नेता राम किशोर महतो, मीडिया प्रभारी संजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, अनंत लाल महतो, छत्रु हांसदा, प्रभु हांसदा, मोहन महतो, राजा राम बेसरा, शिबू सोरेन, महादेव मुर्मू आदि बड़ी संख्या कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *