एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झामुमो फुसरो नगर समिति के नेतृत्व में ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना पदाधिकारी को लोकल सेल में 75 प्रतिशत स्थानीय रैयतों की भागीदारी को लेकर एक सूत्री मांग पत्र कार्मिक प्रबंधक को सौपा गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मदन महतो ने कहा कि आये दिन हमारे पास स्थानीय रैयत आते रहते है और कहते हैं कि प्रबंधन हमलोग से जमीन लिया है लेकिन हक और अधिकार नही दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन हमारी मांगो को 15 दिनों के अदंर समाधान नही करती है तो प्रबंधन के विरुद्ध रैयतों के साथ मिलकर चक्का जाम करेगे।
मौके पर झामुमो नगर सचिव दीपक महतो, टेकनारायण महतो, उपाध्यक्ष मुन्ना उरांव, सूरज गिरी, काली चरण टुडू, जिंतेंद्र मुर्मू , बैजनाथ तुरी, नारायण तुरी, सुनीता टुडू, मोहनी देवी, आरती देवी, सुगनी देवी, पिंकी देवी, केसरी देवी, जालो देवी, लक्ष्मी देवी, बांधनी देवी, रघुनाथ तुरी, सोमर महतो, लखन तुरी, नवरत्न तुरी, नागेश्वर तुरी, कमल महतो, हीरालाल तुरी, बिनोद महतो, रघु टुडू, राम किशुन आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply