Advertisement

झामुमो ने आन्दोलनकारी दीपक कुमार को किया याद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा 20 मार्च को बोकारो जिला के हद में फुसरो डुमरी पथ पर चपरी् रेस्ट हाउस ढोरी के समीप झारखंड के आन्दोलन कारी स्वर्गीय दीपक कुमार का पुण्य तिथि मनाई गई। उक्त आयोजन झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर यहां उपस्थित तमाम गणमान्य जनों ने झारखंड आंदोलनकारी शहीद दीपक कुमार के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष घुनु हंसदा, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, मंगल हांसदा, वनबीर मिश्रा, जयदेव मेहता, टिंकू महतो सहित दर्जनों पार्टी व् यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *