रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 जनवरी को आयोजित किया गया। अध्यक्षता झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति तय करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि झामुमो चास नगर निगम के सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी तथा महापौर पद पर भी पार्टी का सशक्त प्रत्याशी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने और एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बूथ जीतो–चुनाव जीतो का नारा देते हुए कहा कि मजबूत बूथ कमेटी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। बैठक का संचालन महानगर सचिव मदन कुमार महतो ने किया।
![]()













Leave a Reply