Advertisement

हाथरस कांड पर झामुमो महिला मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। युपी (U.p) के हाथरस कांड के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा ने रांची के मोराबादी मैदान में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। नेतृत्व झामुमो महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी कर रही थी।
झामुमो महिला मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रांची मोराबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण सह एक दिवसीय धरना और विरोध प्रर्दशन किया गया। उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार , जघन्य अत्याचार, हत्या तथा इस पूरे मामले में भाजपा सरकार और प्रशासन की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ यह धरना था। इस अवसर पर महिला नेत्री डॉ माजी ने कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया जाता है। दूसरी तरफ बेटियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उत्तर प्रदेश में पिछले 3 सालों में मुख्यमंत्री योगी की सरकार में लगभग 12,000 से अधिक लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। सैकड़ों लड़कियों की हत्या हुई। एक ओर गैंगस्टर विकास दुबे की शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को दिया जाता है लेकिन एक दलित लड़की के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को न देकर आनन-फानन में प्रशासन द्वारा जला दिया जाता है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है जो कि लोकतंत्र के लिए एक धब्बा है।
डॉ माजी ने कहा कि निर्भया कांड के बाद भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजी थी। अब मोदी सरकार में दलित लड़की मनीषा के साथ जब इस तरह की घटना घटी है तो क्यों नहीं चूड़ियां भेजने का काम किया जा रहा है? अब वे तमाम लोग चुप क्यों हैं? क्या वे केन्द्र सरकार की नाकामी को छुपा रहे हैं? झारखंड महिला मोर्चा इस घटना की घोर निंदा करता है। इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की रांची जिला अध्यक्ष चिंतामणि साँगा, नयनतारा उराँव, शांति तिर्की, आशा गुप्ता, अंजली कच्छप, उषा उराँव, नीतू लिंडा, राधा हेंब्रम, लीना वर्मा, अनिता लिंडा, सुषमा बरदेवा, सालो देवी, राखी देवी आदि उपस्थित थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *