Advertisement

प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर झामुमो ने की यूनियन कार्यालय में बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल में कंपनी के अधीन कार्य कर रहे ठेका मजदूरों के सवाल पर जेएमएम द्वारा एक सितंबर को स्थानीय यूनियन कार्यालय में बेरमो प्रखंड कमिटी की बैठक की गई।

आयोजित बैठक में डीवीसी बोकारो थर्मल में टीएमटी व् टेक्नो कंपनी में कार्यरत मजदूरों को बैठाए जाने के विरोध तथा प्लांट के अंदर कंपनी में दिए जा रहे नियोजन में अनियमितता कही गयी। बैठक में स्थानीय प्रबंधन तथा कंपनी द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित झामुमो बेरमो प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं द्वारा पुर जोर तरीके से आवाज उठाई गई कि मजदूरों की नियुक्ति में झारखंड सरकार के नियमनुसार श्रम नियोजनालय द्वारा कराई जाए, कंपनी द्वारा अवैध तरीके से की गई नियुक्ति को रद्द कर, नियमानुसार स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में रखा जाय। बैठक में मुख्य रूप से मुन्ना साव, मनी राम, रामचंद्र यादव, गोबिंद राम, राजेश मरांडी, अनूप कुमार, विशुनलाल बेसरा, सुजीत राम सहित झामुमो के दर्जनों समर्थक शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *