Advertisement

प्रखंड कार्यालय में विधायक कक्ष का झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 16 अक्टूबर को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी ने विधायक कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर कक्ष में प्रवेश करने के पश्चात जिलाध्यक्ष ने काफी देर तक प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जन-समस्या व क्षेत्रीय विकास को लेकर वार्ता की।

मौके पर झामुमो जिला सचिव सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, केंद्रीय प्रतिनिधि मनोहर मुर्मू, हाशिम अंसारी, श्रीराम हेंब्रम, हारून रशीद, प्रकाश महतो, हसनूल अंसारी, दीपक महतो, शहादत अंसारी, शौकत अंसारी, गंगाधर महतो, शक्ति महतो, प्रेम मौर्य, कुमार आकाश टुडू, बुधन रजवार, राकेश सेठी, अनूप सेठी, सत्यम प्रसाद, उत्तम मरांडी, गुड़िया देवी, बालमुकुंद बेसरा, लालकृष्ण रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *