Advertisement

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद झामुमो द्वारा मनाया गया जश्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद 28 जून की संध्या बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में हर्ष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नप क्षेत्र के करगली गेट में झामुमो फुसरो नगर समिति द्वारा जश्न मनाया और मिठाई बांटी गयी। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिल मिल गई। उन्हें धनशोधन मामले में गलत तरीके से फंसाया गया। उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि देश में किस तरह से राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की आवाज दबाई जा रही है। कहा कि झामुमो न्यायपालिका का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।

झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल ने इसे सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता हैं, पराजित नहीं। नप के अध्यक्ष दीपक महतो ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत देने के हाई कोर्ट के फैसले की जमकर सराहना की है।

इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने करगली गेट गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाया।

मौके पर बनवीर मिश्रा, जिला सहायक सचिव पान बाबू केवट, मोहम्मद इकबाल, कोषाध्यक्ष मो. मोहसिन रजा, उपाध्यक्ष टीकू महतो, हर्ष कुमार, महताब खान, दीपक गुप्ता, हुमायूं खान, जयंत मेहता, रामावतार सिंह, गोविंद रजक, वीरेंद्र कुमार महतो, जितेंद्र नायक, आदि।

रवि कुमार महतो, रोहित महतो, उमेश तुरी, योगेश नायक, गौतम रवानी, मुमताज खान, गुड्डू यादव, छोटू राम, अजय कुमार चौहान, प्रकाश नायक, राजेश सोपान, कालीचरण टुडू, सोनू खान, राजकुमार नायक आदि सैकड़ों झामुमो समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *