Advertisement

झामुमो प्रखंड समिति द्वारा स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंति समारोह मनाया गया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड ब्लॉक रोड स्थित आवासीय कार्यालय में 23 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति द्वारा झारखंड के महान नेता स्व. बिनोद बिहारी महतो का 99वां जयंति समारोह मनाया गया।

यहां आगामी 27 सितंबर को मांडू विधानसभा के झामुमो नेता गौरव पटेल के नेतृत्व में गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व टेकलाल महतो की पुण्य तिथि मानने पर विचार विमर्श किया गया।

स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित समारोह की अध्यक्षता झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य कपिल चौधरी तथा संचालन प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति द्वारा किया गया। मौके पर सबों ने बारी बारी से स्व बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि बिनोद बाबू झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे। आज हमे झारखंड अलग राज्य मिला है जिसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनका सोंच हमेशा प्रगतिशील रहा है।

“लड़ना है तो पढ़ना सीखो” आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है जितना कल था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। बिनोद बाबू संस्कृति प्रेमी थे। उन्होंने हमेशा झारखंड की भाषा, संस्कृति, कला, साहित्य को बढ़ावा देने का कार्य किया।

प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि विनोद बाबू के संघर्षों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उनके नारे पढ़ो और लड़ो को अपने जीवन में उतारने से समाज में सार्थकता के साथ शामिल करने की आवश्यकता है।

समारोह में प्रमुख रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील अकेला, कार्यालय प्रभारी संजय पटेल, संतोष पटेल, जितेंद्र यादव, छोटू हंसदा, बंधु महतो, कपिल देव कुमार, वीरेंद्र पटेल, सुनील कुमार, राम किशन महतो, मुकेश महतो, डेगलाल महतो, डीएम राज, गंगाधर महतो समेत दर्जनों गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *