Advertisement

अंगवाली में जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक ने खेली होली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड लोकतांत्रिक जनतांत्रिक मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अंगवाली गांव के नहर उस पार स्थित मैदान में एक मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

बता दें कि डुमरी विधायक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची से रामगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में आयोजित होली मिलन समारोह में शरीक हुए। यहां जेएलकेएम के एक कार्यकर्ता जुगल रजवार के नवनिर्मित आवास परिसर में कार्यकर्ताओं व मुहल्ले के रहिवासियों से अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकनाएं दी।

बताया जाता है कि इस अवसर पर डुमरी विधायक ने स्थानीय खेल मैदान में युवाओं संग क्रिकेट खेलने का भी लुफ्त उठाया। मौके पर युगल रजवार, परमेश्वर महतो, प्रमोद सिंह, पीतांबर कपरदार, राहुल रविदास, शिवनाथ महतो, पवन रजवार, मो. कादिर, महेंद्र महतो, अंकुर हरि, नकुल महतो, मैनेजर सिंह, छतरधारी मेहता, विजय रजवार सहित कई महिलाएं व बच्चे शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *