Advertisement

जेएलकेएम प्रदेश उपाध्यक्ष ने की कसमार में अवैध बालू कारोबार पर की कार्रवाई की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। धड़ल्ले से हो रहे इस अवैध उत्खनन और परिवहन से सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है।

उक्त मुद्दे को लेकर जेएलकेएम झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने कसमार के अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जेएलकेएम नेता महतो ने 7 दिसंबर को बताया कि दामोदर और खाजो नदी से संचालित नेटवर्क के जरिए कसमार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू की निकासी हो रही है, जिससे न केवल राजस्व की चोरी हो रही है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सीओ से आग्रह किया कि इलाके में निगरानी बढ़ाई जाए। अवैध परिवहन पर नकेल कसी जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लग सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *