प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) बेरमो प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने 24 जून की संध्या बोकारो थर्मल में आजसू के मांडू विधायक तिवारी महतो का पुतला दहन किया।
पुतला दहन से पूर्व मांडू विधायक का शव यात्रा भी बोकारो थर्मल के विभिन्न चौक चौराहों में निकाली गई। साथ ही बड़बोल मांडू विधायक मुर्दाबाद, तिवारी महतो होश में आओ, तिवारी महतो स्टीफा दो आदि गगनभेदी नारे भी लगाए गए।इसके बाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों आजसू के मांडू विधायक तिवारी महतो द्वारा दिए गए आर्मदित भाषा को लेकर झारखण्ड चौक में मांडू विधायक का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जेएलकेएम बेरमो प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, कपिल देव महतो, अनिल रजक, एसटी, भोला कुमार, सचिन तुरी, दिनेश रजक, सुरेन्द्र महतो, नरेश गंझु, महेश रजक सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()













Leave a Reply