एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के राम रतन हाई स्कूल के पीछे आर एन रेसीडेंसी में 20 जुलाई को जेके टायर द्वारा कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कस्टमर मीट में बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।
इस अवसर पर घनबाद से आए जेके टायर के सेल्स मैनेजर सूरज जयसवाल और कस्टमर सर्विस मैनेजर सुशोवन मंडल ने कहा कि भारत और मैक्सिको में जेके टायर का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसे ग्राहक संतुष्टि में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जमशेदपुर से आए आरएसएम पवित्र राय ने इसके टायर की गुणवत्ता और रख रखाव के बारे मे विस्तार से जानकरी दी।
यहां माँ अम्बिका मोटर्स फुसरो के चंद्रेश कानाबार और रिशी कानाबार ने आगत अतिथियों तथा ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 100 छोटे बड़े वाहन आनर्स शामिल हुए।
इस अवसर पर सुभाष बरनवाल, विजय सिंह, विकास बुबना, अरूण सिंह, संतन गिरि, मोहम्मद मारूफ, विकास सिंह, उदय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, असीम प्रकाश, छोटे सिंह, अखिलेश कुमार, मथुरा सिंह, अरविन्द कुमार, राजू रवानी, हरिशंकर सिंह, निकू सिंह, मुकेश सिंह, शकंर महतो, कुणाल महतो, युगल साव, संजय वर्णवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply