सेवा, समर्पण और प्रेम की भावना के साथ करें कार्य-आशुतोष कुमार सिंह
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में 12 जनवरी को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 जनवरी को स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाई जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और प्रेम की भावना के साथ कार्य करें, क्योंकि यही उद्देश्य संघ के सभी सदस्यो का भी है। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी के लिए कमिटि का पुनर्गठन किया गया।

जिसमे अध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो, सचिव लखन हांसदा, संगठन मंत्री कुमार बलराम सिंह, कोषाध्यक्ष महेश कुमार कानाबार, उप कोषाध्यक्ष सुनील कुमार का चयन किया गया। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्यो मे मुकेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार, अशोक पांडेय, विपिन कुमार, राधे कुमार साह, नंदा सिंह आदि को शामिल किया गया है। मौके पर तेज प्रताप यादव, मोहन मुर्मू, दीपक रवानी, गौतम सिंह, सुमन कुमारी, भरत वर्मा, नवनीत, प्रभात, सिल्टू बनर्जी, लालटू बनर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply