Advertisement

जिप सदस्य ने किया रंगेनीगोड़ा में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के टोला रंगेनीगोड़ा में 25 अक्टूबर को विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर ग्रमीणों ने गर्म जोशी से जिप सदस्य का स्वागत किया। साथ ही महिला, पुरुष एवं बच्चों ने अपनी मूल समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। यहां जिप सदस्य मुर्मू ने कहा कि हरेक समस्या के समाधान करने के लिए वे कृत-संकल्पित हैं। मौके पर नकुल राम बेसरा, बीरेंद्र मुर्मू, शिवलाल हेम्ब्रम, झरी बेसरा, शांति देवी, अनिता देवी, मीना देवी, जलेश्वरी देवी, बुधनी देवी, संतोष टुडु, रघुनाथ मुर्मू के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *