प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के झुंझको मौजा अंतर्गत ढांगा महुआ टोला रहिवासी दौलत प्रसाद सिंह का निधन बीते 19 अक्टूबर को प्रातः घर पर हो गई। वे 82 वर्ष के थे तथा लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। साथ हीं *जगत प्रहरी* के पेटरवार प्रतिनिधि के सहपाठी भी थे।
दिवंगत दौलत प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को दामोदर नदी तट पर किया गया।दिवंगत सिंह काफी मृदुभाषी व सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे है। उनके नाम पर पीडीएस दुकान भी संचालित है। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रियां सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
![]()













Leave a Reply