युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य रोहित आरके झारखंड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई हैं। इसकी चर्चा जोरों पर है।जिससे कलाकारों और प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं।
चूंकि,कलाकार जगत से कोई भी विधायक सांसद अब तक झारखंड से नहीं बना है। जिस वजह से झॉलीवुड का विकास अब तक संभव नहीं हुआ हैं। वहीं झारखंड की कला, संस्कृति और आदिवासी मूलवासियों की समझ हैं। जिससे उम्मीद की जा रहीं है कि रोहित आरके विकास पर विशेष ध्यान देंगे। आम जनता और कलाकारों की समस्याओं को विधानसभा में उठा कर एक मुखर आवाज बनने का कार्य करेंगे।
इस संबंध में अभिनेता रोहित आरके ने 19 जून को एक भेंट में कहा कि वे जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों से प्रभावित हैं। उन्हीं के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे। जहां तक बात चुनाव लड़ने की है तो अगर कलाकारों और प्रशंसकों की मांग हुई, तभी वे इस बारे में सोचेंगे।
जयराम महतो जो भी निर्देश देंगे वे उसी अनुरूप कार्य करेंगे।
झारखंड के विकास के संबंध में अभिनेता रोहित आरके ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आदिवासी आज भी शोषित और पीड़ित हैं।
साथ ही कलाकार वर्ग भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के कलाकारों को योजना के माध्यम से अवसर व लाभ कम ही मिलते हैं। वहीं यहां की जनता को अब तक सिर्फ और सिर्फ बरगला कर स्वयं का फायदा करने में जनप्रतिनिधि एवं यहां की सरकार जुटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि कलाकारों और आम जनता को जागरूक होकर मुखरता से विरोध करना होगा और सही गलत का भेद कर सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनना होगा, तभी झारखंड का विकास होगा और यहां फिल्म संगीत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
रोहित ने कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए और यहां फिल्म सिटी विकसित की जाए, तो लाखों की संख्या में झारखंड के नौजवानो को रोजगार मिलेगा। वहीं बाहर से पर्यटक भी झारखंड घूमने के लिए ज्यादा आयेंगे। जिससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। उक्त कमियों को देखते हुए ही चर्चा जोरों पर हैं कि रोहित आरके विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।जिसकी अंतिम घोषणा जल्द ही की जायेगी।
![]()













Leave a Reply