Advertisement

विजयादशमी पर झिझिया नृत्य एवं गीत ने दर्शकों का मन मोहा

तोहरे भरोसे ब्रहम बाबा झिझिया बनइलिअइ हो,झिझरी पर होईअऊ न असवार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर नया बाजार स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में बीते 2 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें – मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अंशी कुमारी एवं खुशी कुमारी ने मशहूर मैथिली गीत तोहरे भरोसे ब्रहम बाबा झिझिया बनइलिअइ हो, ब्रहम बाबा झिझरी पर होईअऊ न असवार अबोधवा बालक तोहर किछियो न जानय छौ हो पर भावपूर्ण झिझिया लोक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई तथा बाल कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार सबलपुर स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर बने पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके ऑग्रेनाइजर सुधीर कुमार गुप्ता एवं की डॉन्स कोडियोग्राफर दीपक कुमार थे। इसके बाद शिव तांडव की सफलतम प्रस्तुति सत्यम राज ने किया, जिसे सुन व देख दर्शक – श्रोता रोमांचित हो उठे। टीम काली का प्रतिनिधित्व कावेरी कुमारी ने की, जबकि देवी दुर्गा के रूप में मुस्कान का अभिनय अच्छा रहा। इस अवसार पर हजारों की संख्या मे दर्शकों ने अपनी सहभागिता दिखाई।

इसके अलावा अघोरी के रूप में अंकुश कुमार, अंशु कुमार, आकाश कुमार, सुभाष कुमार, अंकित कुमार, कृष्णा एवं राधा के रूप मे अमीत कुमार, खुशी कुमारी का अभिनय भी शानदार रहा। समारोह के व्यवस्थापक सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य है एक कदम उन्नति की ओर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *