रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड लोक जनकल्याण मोर्चा (जेएलकेएम) बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक निष्क्रियता और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
जेएलकेएम जिलाध्यक्ष ने 29 दिसंबर को एक भेंट में कहा कि झारखंड की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और राज्य आज गंभीर संवैधानिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस-प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रह गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक अराजकता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। योजनाएं सिर्फ फाइलों तक सिमट कर रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि बिना रिश्वत के आम आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है।
जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश महतो ने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य को सुचारु रूप से चलाने में पूरी तरह असफल रही है। ऐसी स्थिति में झारखंड को बचाने का एकमात्र विकल्प राष्ट्रपति शासन है। कहा में जब तक एक निष्पक्ष और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक हालात सुधरने वाला नहीं हैं। उन्होंने राज्य के राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए झारखंड में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि राज्य में सुशासन, कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता की बहाली हो सके तथा आम जनता को राहत मिल सके।
![]()













Leave a Reply