Advertisement

झारखंड की व्यवस्था पूरी तरह चौपट, राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प-अमरेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने झारखंड में बढ़ती अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने 27 अक्टूबर को जिला के हद में कसमार में कहा कि राज्य की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रशासनिक तंत्र निष्क्रिय हो गया है और जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

महतो ने कहा कि झारखंड की जनता आज असुरक्षित है, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर है। ऐसी परिस्थिति में राज्य को बचाने का एकमात्र उपाय राष्ट्रपति शासन है। उन्होंने राज्यपाल से झारखंड में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है, ताकि सुशासन और पारदर्शिता की बहाली हो सके। मौके पर दर्जनों जेएलकेएम समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *