प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। वसंत ऋतु के आगमन के साथ झारखंड की प्राकृतिक फूल पलास मानो वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बिखेर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे फागुन एवं पतझड़ के आगमन का पूरा एहसास दिला रहा है प्लास के गुलाबी फूल।
जगत प्रहरी संवाददाता ने 25 फरवरी को स्वयं बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के वन क्षेत्र का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक नजारा को कैमरे में बंद करने का प्रयास किया।
ध्यान देने योग्य बात यह कि, एक ऐसा भी समय था जब फागुन महीने के खत्म होते ही रंगो के त्योहार होली में छोटे बच्चे पलास फूल को ही बाल्टी में पानी के साथ डालकर रंग घोलते व पिचकारी से होली खेलने का आनंद लेते थे।
यह भी मान्यता है कि गांवों में इस फूल के छटा से ग्रीष्म ऋतु के आगमन का एहसास भी रहिवासियों को होने लगता है। पलास का फुल झारखंड के हरेक वन क्षेत्रों में इस मौसम में अपनी छटा बिखेरे हुए है, जिसे खुली आंखो देखा जा सकता है।
![]()












Leave a Reply