एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की 31वें पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 18 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने स्व. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के मकोली स्थित झारखंड के पुरोधा स्व महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने मीडिया से कहा कि जिस झारखंड में हम सभी विचरण कर रहे हैं, यह बिनोद बाबू की परिकल्पना का प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के आदर्शो तथा उनके दिखाए मार्गों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही बताया कि झारखंड के शोषित, दलित आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी और झारखंड अलग राज्य का गठन किया गया। लेकिन बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड आज तक नहीं बन सका है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लोगों को पढ़ो, लड़ो और बढ़ो का नारा देते रहें। जिससे कि झारखंड के लोग जागरूक हो और झारखंड भारत का अग्रणी राज्य बन सके।
मौके पर भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो, गोविंद रजक, जयनाथ मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply