रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार रेनॉल्ट शोरूम के सामने प्लॉट नंबर केडी-24 पर मालती मोटर्स के मालिक यशवंत सिंह द्वारा 12 दिसंबर को सीएट टायर के झारखंड के सबसे बड़े शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह भारत का दूसरा सबसे विशाल शोरूम बताया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में सीएट कंपनी के रीजनल मैनेजर अर्पित ग्रोवर, आरसीएम सजल अग्रवाल और टेरिटरी मैनेजर चंदन कुमार झा सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। सभी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया।
जानकारी देते हुए शोरूम संचालक अर्पित ग्रोवर ने बताया कि इटली से शुरुआत करने वाली सीएट कंपनी ने जर्मनी में अपना आरएंडडी स्थापित किया है। आज इसके टायर लगभग सभी देशों में पहुंच चुके हैं। यूरोप के बड़े बाजार में भी कंपनी का 2.5 से 3 प्रतिशत तक शेयर है। शोरूम मालिक यशवंत सिंह ने कहा कि यहां दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के सभी प्रकार के टायर व एक्सेसरीज एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस शोरूम की सबसे बड़ी विशेषता क्लेम टायर टेक्नोलॉजी है, जिसके कारण हाई स्पीड पर भी टायर से आवाज नहीं आती। साथ ही वाहन सर्विसिंग के लिए एलाइनमेंट, बैलेंसिंग, नाइट्रोजन फिलिंग, वॉशिंग और सिरेमिक कोटिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। एलॉय व्हील की विशेष डिस्प्ले भी लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा के लिए शोरूम सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। चक्कों की खरीदारी पर एलाइनमेंट और बैलेंसिंग में 50 प्रतिशत की छूट तथा आकर्षक उपहार देने की घोषणा की गई। सिंह ने कहा कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना ही शोरूम का मुख्य उद्देश्य है।
![]()













Leave a Reply