देवघर के रितिक और धनबाद की नमिता को मिली कप्तानी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उत्तराखंड के हरिद्वार में 28 जून से आगामी एक जुलाई तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अंडर-18 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 32 सदस्यीय टीम 27 जून की अहले सुबह हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंच चुकी है। उक्त जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने दी।
ठाकुर ने बताया कि बालक वर्ग में देवघर के रितिक कुमार सिंह और बालिका वर्ग में धनबाद की नमिता कुमारी को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड टीम के खिलाड़ियों को रवाना करने से पूर्व धनबाद रेलवे स्टेशन पर एसोसिएशन के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी, शॉर्ट्स, टी-शर्ट, मैट शू और ट्रैक सूट प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
टीम को विदाई देने और शुभकामनाएं देने वालों में महासचिव मुकेश कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक तेज नारायण प्रसाद माधव, नवनीत कुमार सोनू, जगदीश कुमार, आलोक कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, मदन मोहन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अनीता कुमारी, आशा कुमारी, हैदर हुसैन, राखी कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रद्युम्न पांडेय, राहुल कुमार, रितेश सिंह, सीताराम आदि शामिल रहे।

बताया गया कि झारखंड बालिका टीम में कप्तान नमिता कुमारी, अंजनी शर्मा (धनबाद), प्रीति वर्मा (गिरिडीह), रोशनी कुमारी (जामताड़ा), डॉली कुमारी, मनीषा कुमारी (कोडरमा), खुशबू वर्मा (देवघर), किरण कुमारी (बोकारो), श्रेया कुमारी, काजल कुमारी (चतरा), पीहू कुमारी (साहिबगंज), प्रियंका कुमारी (लातेहार), संगीता कुमारी (गढ़वा), अंकिता कुमारी (पूर्वी सिंहभूम) टीम कोच बबीता कुमारी तथा प्रबंधक प्रवीण यादव, जबकि झारखंड बालक टीम में कप्तान रितिक कुमार सिंह, मनीष कुमार (देवघर), अनिकेत आनंद, कृष्णा मृदुल (धनबाद), अनिकेत कुमार (गढ़वा), अंकुश कुमार (पलामू), सागर कुमार, रोहित कुमार शर्मा (चतरा), कन्हैया कुमार (बोकारो), प्रिंस कुमार (कोडरमा), प्रेम कुमार (हजारीबाग), शुभम राज पांडेय, कनिष्क ओझा (गिरिडीह), करण किस्कू (पूर्वी सिंहभूम), टीम कोच आलोक कुमार तथा टीम प्रबंधक अनंत कुमार शामिल हैं। झारखंड टीम की शानदार तैयारी और जोश को देख कर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार झारखंड स्वर्णिम प्रदर्शन करेगा।
![]()













Leave a Reply