Advertisement

हेमंत सरकार का विश्वास मत हासिल करना झारखंडी समाज की जीत-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन द्वारा विश्वास मत हासिल करना झारखंडी आदिवासी, मूलवासी समाज की जीत है।

झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने 8 जुलाई को हेमंत सोरेन का विश्वास मत हासिल करने पर अपनी प्रतिक्रिया में उक्त बाते कही।

नायक ने कहा कि विश्वास मत हासिल करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड मंत्रिमंडल में जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी देकर सामजिक न्याय के नीतियों को मजबूती प्रदान किया गया है।

खासकर मंत्रिमंडल में दलित समाज से बैजनाथ राम को भागीदारी देकर दलित समाज के साथ हेमंत सोरेन ने न्याय किया है। जिसके लिए उन्हें दलित समाज की ओर से साधुवाद।

नायक ने कहा कि झंझावातों एवं बीजेपी के षडयंत्र ने सीएम हेमंत सोरेन को मजबूती प्रदान किया है। उम्मीद है कि वे चार वर्षो के कार्यो को विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी वादों को पूरा करने में सफल होंगे। साथ हीं झारखंड में एक नया इतिहास रचने का कार्य करेंगे।

नायक ने कहा कि अब हेमंत सोरेन को फुल एक्सन मोड में आ जाना चाहिए और जनता के बुनियादी सवालो को हल करने की दिशा मे नौकरशाही रुपी घोड़े को चाबुक मारकर उसके गति को बढ़ाना चाहिए, ताकि जल्द-से-जल्द इसका परिणाम सकरात्मक आ सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *