Advertisement

बोरीवली बाइक हादसे में झारखंड के युवक की मौत

जेईएस के सहयोग से शव को भेजा झारखंड

विशेष संवाददाता/मुंबई। रोजगार की तलाश में झारखंड से मुंबई आए ऑटो रिक्शा चालक जानकी साव की मौत दो पहिया (मोटरसाइकिल) की चपेट में आने के बाद इलाज हो गई। शनिवार को बोरीवली में हुई स्व. साव की मौत से उनके परिजनों में दुःख का माहौल है। स्व.जानकी साव हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवादा के निवासी थे। बोरीवली के शताब्दी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इस बात की जानकारी झारखंडी एकता संघ (जेईएस) बोरीवली इकाई अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता पहुंचे व अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी।

बताया जाता है कि जेईएस के अध्यक्ष के आव्हान पर सक्रिय सदस्य मंटू कुमार मोदी, मोतीलाल कुमार, जसीमुद्दीन अंसारी, सुरेश पंडित, मनोज साव, मंटू साव, मुकेश साव, राष्ट्रवादी ऑटो रिक्शा चालक मालक के उपाध्यक्ष इसाक मुल्ला तत्काल शताब्दी हॉस्पिटल बोरीवली पहुंचे और पार्थिव शरीर को गांव भेजने में काफी मदद की। जानकी साव के पार्थिव शरीर को फ्लाईट से रविवार को उनके पैतृक गांव नवादा भेजा गया।

इस मुद्दे पर झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने बोरीवली इकाई अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता और संघ के केंद्रीय सदस्य तौफीक अंसारी द्वारा शव को गांव भेजने में मदद की अपील की थी। संघ के पदाधिकारियों ने परिवार एवं गांव वालों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जेईएस के अध्यक्ष अंसारी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने से कतराती है। पूर्व सरकारों की मौजूदा सरकार का भी हाल है। जिसके कारण मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। जेईएस द्वारा लगभग 21 वर्षों में 300 से अधिक प्रवासी मजदूरों का शव उनके गांव भेज चुकी है।

Tegs: #Jharkhand-youth-dies-in-borivali-bike-accident

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *