Advertisement

झारखंड छात्र सेवा समिति ने विधायक का किया स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। विदेशो में झारखंड का मान बढ़ाने से उत्साहित झारखंड छात्र सेवा समिति ने गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो को सम्मानित किया।

मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे।
बताया जाता है कि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो का 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन कनाडा के हेलीपेकस में झारखंड का मान सम्मान बढ़ाने की खुशी में 31 अगस्त को झारखंड छात्र सेवा समिति ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में 51 किलो का माला पहनाकर विधायक को सम्मानित किया गया।

समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ महतो ने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। आगे भी पूरे झारखंड का मान सम्मान बढ़ाने का वे कार्य करेंगे।

मौके पर छात्र सेवा समिति के अध्यक्ष पंचदेव महतो, सचिव इन्द्रनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार, मुखिया फूलचंद केवट, अकेशवर महतो, समाज सेवी आनंद महतो, राजेश महतो, मुंशी मुंडा, भगवान दास महतो, अशोक ठाकुर, जागेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, त्रिलोक महतो सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *