Advertisement

डीएवी ढोरी में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को लेकर बोकारो जिला में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें जिला के हद में फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

जानकारी के अनुसार डीएवी ढोरी में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा 21 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू किया गया। बताया जाता है कि यहां यह परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 10:30 तक, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 तक तथा अंतिम पाली दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक ली गयी।

ज्ञात हो कि, उक्त परीक्षा केंद्र पर 720 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा निर्धारित था, जिनमे 305 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। साठ वीक्षकों ने वीक्षण कार्य किया।

परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बतौर फ्लाइंग स्क्वॉड बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजित कुमार साह, आब्जर्वर बिनोद कुमार, मजिस्ट्रेट बेरमो प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नीलकंठ कच्छप, केंद्राधीक्षक विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार तथा परीक्षा प्रभारी एम के त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *