ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम के स्पेलवे गेट के समीप किया गया।
मौके पर संघ के संरक्षक बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बाटुल ने कहा कि कुम्हार महासंघ के माध्यम से पूरे प्रदेश में सशक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प है। जब एक सशक्त समाज का निर्माण होगा तो कुम्हार समाज का विकास होगा। पूरे झारखंड प्रदेश में कुम्हार जाति के आठ प्रतिशत निवास करते हैं। परन्तु प्रदेश में सभी दलों के राजनीतिज्ञों ने हमारी जाति की उपस्थिति शून्य कर दिया है। जिसका खामियाजा भी एनडीए को भुगतना पड़ा। बोकारो जिला से एनडीए एक भी सीट नहीं निकाल पायी।
देवनारायण प्रजापति एवं अजय प्रजापति ने कहा कि आनेवाला नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर अपने बिरादरी वाले चुनकर आए, हम सब को ऐसी तैयारी करने की जरूरत है। इस अवसर पर महिला वक्ता बबली देवी ने कहा कि अधिक से अधिक महिला चुनाव में भाग लेंगे तथा महिलाओं को अब आगे आना होगा, तभी समाज का विकास होगा। कहा कि पहले के समय में महिला को घर की चाहरदिवार में दबा कर रखा गया था।
समारोह की अध्यक्षता शेखर प्रजापति एवं संचालन जीवन जगरनाथ व् रंजित प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर हीरा लाल महतो, विक्रम महतो, ईश्वर चंद्र प्रजापति, सुभाष चंद्र प्रजापति, पंचम महतो, अजय प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, दिलेश्वर प्रजापति, सुजीत प्रजापति, रामलाल महतो, सदानंद महतो, दीनबंधु प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, बालमुकुंद प्रजापति, महावीर प्रजापति, बसंत प्रजापति, ऊषा देवी, संगीता देवी, अंजन पंडित सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
108 total views, 1 views today