Advertisement

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ सचिव ने केंद्रीय विद्यालय प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खगौल के प्रधानाध्यापक देव कुमार सिंह से बिहार की राजधानी पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर संघ के तरफ से उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ज्ञात हो कि प्रधानाध्यापक सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में की गई अनूठी पहल के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रवण मुखर्जी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया था। सिंह ने बैठक के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन की कार्यप्रणाली से डॉ झा को अवगत कराया। कहा कि केंद्रीय विद्यालय बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहता है। इस कार्य में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक वर्गों के शिक्षकों की महती भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की पूर्णता, पुनरीक्षण, मार्गदर्शन, परामर्श, अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है। वार्ता के दौरान डॉ झा ने प्रधानाध्यापक सिंह को बोकारो आगमन का न्योता दिया।

डॉ झा द्वारा प्रसिद्ध प्रधानाध्यापक सिंह को सम्मानित किए जाने का झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, डॉ शशिकांत पांडेय, ब्रजेश कुमार, राजेश कुमार विश्वकर्मा, धनंजय कुमार, डॉ शक्ति पद महतो, श्वेता कुमारी उपाध्याय, डॉ रणजीत कुमार झा, हरे कृष्ण बागभट्ट, रामबाबू शुक्ल, दिनेश चंद्र, जितेन्द्र कुमार, प्रियंका कुमारी, मुकेश प्रियंकर, कृपा शंकर महतो, संतोष कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी विश्वकर्मा, डॉ राखी बरनवाल, प्रशांत कुमार, सुधा कुमारी समेत अन्य सदस्यों ने स्वागत किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *