प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। झारखंड के प्रवासी मजदूर की सड़क दुर्घटना में नागपुर में मौत हो गयी। मृतक इकलौता कमाऊ पुत्र था। स्थानीय पुलिस ने अंत परीक्षण कर शव को साथीयों को सौंप दिया।
बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत के मंगरो रहिवासी प्रवासी मजदूर 19 वर्षीय रवि कुमार का सडक दुर्घटना में महाराष्ट्र के नागपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। वह घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। बीते 23 अगस्त को नागपुर से एम्बुलेंस के माध्यम से शव उसके गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। मृर्टक की मां का इकलौता चिराग बुझने से वह बार बार बेहोश हो रही थी
उक्त घटना से पुरा गांव रो पडा। क्या महिला पुरूष सभी की आंखे नम थी।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार रक्षाबंधन के समय नागपुर से घर आया था। वह घर का तीन बहनों मे इकलौता भाई है। रक्षा बंधन मे बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर तीन दिनो पूर्व नागपुर गया था। वहां पर सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जो इलाज के दौरान बीते 21 अगस्त को मौत हो गयी। वहां पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण करा कर साथ मे रहे कामगार साथियों को शव सौप दिया। घटित घटना की सूचना पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो को दी और सहायता करने की बात कही।
बीडीओ महतो ने इस सबंध मे श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी को सूचना देकर श्रम विभाग से मिलने वाले मुआवजा दिलाने की बात कही। मृतक के पिता कौलैश्वर महतो का वर्ष 2017 में बज्रपात से मौत हो गयी थी। रवि की मौत से पुरे मंगरो गांव मे शोक की लहर दौड पड़ी। झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह उत्पाद मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दु::ख व्यक्त करते हुये कहा कि श्रम विभाग झारखंड सरकार के द्वारा मृतक के आश्रीत परिवार को दुर्घटना पर आपदा प्रबंधन के द्वारा मुआवजा दिलाने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गाड़ी में शौचालय का काम करता था। मृतक के मालिक ने शव को नागपुर से भेजने के साथ, श्रद्धा क्रम के लिए पचास हजार दी। साथ हीं गाड़ी से मिलने वाली इंश्योरेंस की राशि को भी देने की बात कही, किंतु चिंता का विषय यह है कि इस क्षेत्र से लगातार प्रवासी मजदूरों की मौत हो रही है।
![]()













Leave a Reply