झारखंड मजदूर समाज व् सखा सहयोग सुरक्षा समिति द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन

एक दुसरे के धर्म का सम्मान करने से समाज में बढ़ता है आपसी प्रेम-बी. के. चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज एवं सखा सहयोग सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन के बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित केंद्रीय कार्यालय में 21 मार्च को दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। दावते इफ्तार में बड़ी संख्या में सभी धर्मों के माननेवाले शामिल हुए।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री एवं समिति के संरक्षक सह महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व में इस वर्ष भी रमजाने पाक के मौके पर दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन यूनियन कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम मे सेंकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत करते हुए नमाज अदा किया, साथ में फल, शर्बत, नमकीन के साथ इफ्तार का आनंद लिया।

मौके पर महामंत्री बी के चौधरी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, जय झारखंड मजदूर समाज एवं सखा सहयोग सुरक्षा समिति इस प्रकार का आयोजन करता रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा, सर्व धर्म समन्वय को मजबूती प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी संगठन सामाजिक दायित्व के निर्वाहन में बढ़ चढ़कर वर्ष 1990 से क्रियाशील है, जिसके तहत सर्व धर्म होली मिलन समारोह, गरीब गुरबो के लिए कड़कती ठंड में कंबल वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप, चिड़का धाम जाने वाले कांवरियों के लिए कैम्प लगाकर चाय, फल फूल, बिस्कुट इत्यादि का वितरण, श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बोकारो परिवार के लिए स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण, छठ व्रतियों के सेवार्थ टु टैन्क गार्डेन तालाब पर कैम्प लगाकर, सूर्यास्त व् उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के उपरान्त चाय, फल, फूल, अगरबत्ती, डाभ इत्यादि का सफ़लतापूर्वक वितरण किया जाता रहा है।

दावते इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, जय झारखंड मजदूर समाज व् सखा सहयोग सुरक्षा समिति के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, झामुमो केंद्रीय सदस्य हसन इमाम, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, यू. सी. कुम्भकार, एस. के. सिंह, जामा मस्जिद सेक्टर नाइन के इमाम इरसाद अहमद खान, आई अहमद, आशिक अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद, नासिर अहमद खान, सुभाष चंद्र महतो, जितेन्द्र नारायण सिंह, ए. डब्लू. ए. अंसारी, फैयाज खान, फिरदौस अंसारी, दिलीप ठाकुर, अभिमन्यू मांझी, मस्तान अंन्सारी, रमा रबानी आदि उपस्थित थे।

 27 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *