Advertisement

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कोलकाता में गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि अधिवक्ता के पारिवारिक सदस्यों ने की है।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई की देर शाम अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। हालांकि अधिवक्ता की गिरफ्तारी किस मामले में हुई है, अब तक इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। अधिवक्ता राजीव कुमार के पारिवारिक सदस्य ने उनके गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

अधिवक्ता कुमार के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि राजीव अपने बेटे के साथ किसी निजी कार्य से कोलकाता गए थे। जहां से उनकी गिरफ़्तारी की सूचना प्राप्त हुई है। अधिवक्ता राजीव कुमार को हरे स्ट्रीट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता को बीस लाख रुपया के साथ पकड़ा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *