भाजपा किसान मोर्चा नेता ने चलकारी बस्ती में बांटे सैकड़ो कंबल
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 5 फरवरी को बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चलकरी उत्तरी पंचायत में सैकड़ों कंबल वितरण कर गरीबों को ठंड से बचाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है फिर भी गरीबों और जरूरतमंदो को ठंड से बचाने के लिए कंबल पर्याप्त मात्रा वितरण नहीं कर सकी।
सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार स्वयं उलझन में पड़ी है। तरह-तरह की उन पर जांच चल रही है, जिसके कारण राज्य में विकास नहीं हो पा रहा है। आने वाले समय में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और भाजपा के हाथों में पुनः सत्ता सौंपेगी तभी झारखंड में विकास की गति तेज होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आज झारखंड में अपराध बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नहीं है। पुनः भाजपा सत्ता में आएगी तो झारखंड में विकास के साथ-साथ विधि व्यवस्था दुरुस्त होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी है। मौके पर भाजपा नेता राज कुमार ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply