Advertisement

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पटना पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से लिया आशीर्वाद

संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद यादव-हेमंत

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक सितंबर को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा की।

मौके पर सीएम सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़ो और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है। सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्यगण व अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *