Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान

रक्तदान करना पुण्य कार्य-हेमंत सोरेन
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)(Jharkhand)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अक्टूबर को अपने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रक्तदान किया। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय हमारे और आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों को नई जिंदगी दे सकता है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में रक्तदाताओं द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है। महामारी के समय रक्तदान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग सहित स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा दान दिए गए रक्त का एक-एक बूंद किसी को नया जीवन दे सकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने के पश्चात कहीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर रिम्स ब्लड बैंक रांची के लैब टेक्नीशियन राजीव रंजन एवं प्रसेन प्रसाद उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *