Advertisement

झारखंड +2 शिक्षक संघ प्रांतीय संरक्षक का बोकारो आगमन पर भव्य स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक सुनील कुमार के 6 नवंबर को बोकारो आगमन पर जिला इकाई बोकारो की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बोकारो जिला के हद में पिड्राजोरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संघ के जिला पदाधिकारियों ने संघ के प्रांतीय संरक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और शिक्षकों के हित में चल रहे आंदोलनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की नींव हैं और संघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

औपचारिक स्वागत के दौरान प्रांतीय संरक्षक ने जिला इकाई की एकजुटता की सराहना की और कहा कि बोकारो जिला में संगठन सदैव अनुशासन, एकता और सेवा भावना का उदाहरण रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संघ की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, प्रवक्ता – सह मीडिया प्रभारी गौरव कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *