युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेत्री जाह्नवी सिंह बॉलीवुड में कुछ अच्छी फिल्में करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं।
ज्ञात हो कि अभिनेत्री जाह्नवी सिंह शिक्षित हैं और अभिनय के अलावा नृत्य विधा में भी प्रतिभावान हैं। वे अच्छी क्लासिकल कथक डांसर हैं। अभिनय को कैरियर के रूप में अपनाना और एक अभिनेत्री के रूप में नाम व उपलब्धि हासिल करना जाह्नवी का सपना है। वह रैंप शो, संगीत वीडियो, वेब सीरीज, धारावाहिक और फिल्मों में गहरी रुचि दिखाती हैं।
एक अभिनेत्री के रूप में कई फिल्में करना और किरदार को निभाना उनकी तीव्र इच्छा है। उनमें अच्छे मानवीय गुण भी हैं और स्वभाव से भी वे बहुत प्यारी हैं। अच्छे व्यवहार वाली ग्लैमरस अदाकारा भी हैं।
अभिनेत्री जाह्नवी सिंह को चोर बाजारी और तारा : द जर्नी ऑफ लव एंड पैशन, फ्लेम : एन अनटोल्ड लव स्टोरी, जिंदगी 50 – 50 के लिए जाना जाता है। जाह्नवी सिंह ने अपनी शानदार अदाकारी से यह साबित कर दिया हैं कि आपकी यात्रा को सफलता की दिशा में परिभाषित करने का प्रयास ही आपको सफलता की ओर ले जाता है। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक अहम जगह बना ली है।
जाह्नवी ने कई प्रसिद्ध अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम किया हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में नई चीजें सीखना कभी खत्म नहीं होती है और हर दिन कुछ नया सीखना एक नई शुरुआत होती है।
जाह्नवी का मानना है कि अपने सपनों को कभी मत छोड़ें। कठिन समय है, लेकिन एक दिन आप वह सब हासिल कर लेंगे। जो आप हमेशा से देखना चाहते हैं। सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यक्ति को ईश्वर में विश्वास और थोड़ी सी गंभीरता बनाए रखने की आवश्यकता है।
![]()













Leave a Reply