ढोरी एरिया अध्यक्ष सुभाष और सचिव बने जयनाथ मेहता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी का सम्मेलन 29 अगस्त को उत्साहपूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में यूनियन के जोनल सचिव जयनारायण महतो और केंद्रीय सचिव राजू महतो मुख्य रूप से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घुनु हांसदा ने की।
सम्मेलन में ढोरी एरिया कमेटी के नवगठित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। पर्यवेक्षक द्वारा नई कमेटी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें में सुभाष महतो को अध्यक्ष, शिवधनी पटेल, पंचू राम व रामअवतार सिंह को उपाध्यक्ष, जयनाथ मेहता को सचिव, वीरेंद्र कुमार महतो व अर्जुन दीगार को संयुक्त सचिव, मंगल हांसदा और राधेश्याम मांझी को सह-सचिव, मिथिलेश सिंह, दिलीप प्रसाद, झरिया उरांव को संगठन सचिव तथा पंकज महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर एसडीओसीएम परियोजना मे अध्यक्ष बीडी कुशवाहा, उपाध्यक्ष धनेश्वर सिंह, सचिव जमालुद्दीन अंसारी, उपसचिव फूलचंद मांझी, संगठन सचिव पान बाबू, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह बने। वहीं एसडीओसीएम एक्सवेशन अध्यक्ष गणेश रजवार, उपाध्यक्ष दीपक तुरी, सचिव प्रेमचंद महतो, उप-सचिव घनश्याम महतो, संगठन सचिव कुलदीप प्रजापति, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुरी आदि बनाए गए।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं से आए यूनियन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। मौके पर देवीलाल मांझी, बनवीर मिश्रा, गणेश रजवार, प्रेमचंद महतो, बाबूराम मांझी, मनोहर कुमार, मोहम्मद अनवर हुसैन, संतोष महतो, अख्तर अंसारी, दिलीप प्रसाद, अर्जुन दीगार, गंगाराम करमाली, बुधन सिंह, जीतन मांझी, गोपी मांझी, चंदन राम आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply