Advertisement

महिला नेत्री द्वारा फुसरो के रहीमगंज में गहना शो रूम का उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के रहीमगंज स्थित गहना शो रूम का उद्घाटन 28 मई को धनबाद से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रही अनुपमा सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह मे बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, बेरमो चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर.उनेश, युवा व्यवसायी संघ के अघ्यक्ष वैभव चौरसिया, बेरमो चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सह सचिव एस. मित्तल, मार्बल टाईल्स एण्ड सैनिटरी वेयर के प्रोपराइटर सूरज मित्तल, बेरमो चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव पिन्टू सिंह, सुशांत राईका सहित कई गणमान्य की उपस्थिति रही।

गहना घर के प्रोपराइटर अमित रस्तोगी ने बताया कि फुसरो तथा आसपास के रहिवासियों को सोना चांदी खरीदने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। उचित मूल्य पर यहां सोना चांदी दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *